चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार इकाई पांवटा साहिब की बैठक 4 अक्टूबर को, फरवरी माह में होने वाले अधिवेशन की तैयारी
======
पांवटा साहिब : शिरगुल भक्तों को सूचित किया जाता है रविवार सायं 4:00 बजे विश्रामगृह पावटा साहिब में एक बैठक का आयोजन होना निश्चित हुआ है, जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सलाहकार परिषद सदस्य ओमप्रकाश चौहान करेंगे।
बैठक में केंद्रीय संसाधन एवं समन्वय उप समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन सूर्या विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस बैठक का एजेंडा फरवरी 2027 में पांवटा साहिब में प्रस्तावित आम अधिवेशन को सफल बनाने के लिए आवश्यक समितियों का गठन एवं उचित प्रबंधन है।
#चुड़ेश्वर