
*नीट-यूजी पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में SFI कल करेगी सांकेतिक भूख हड़ताल; राजकीय महाविद्यालय भादरा में बैठक संपन्न*
भादरा राजकीय महाविद्यालय भादरा में 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (SFI) की इकाई बैठक का आयोजन किया गया। बैठक इकाई अध्यक्ष आर्यन भांभू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छात्र हितों, देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं की गरिमा से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
17 जुलाई को सांकेतिक भूख हड़ताल का बड़ा फैसला
बैठक में छात्र संगठन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल, दिनांक 17 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय परिसर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।
एसएफआई इकाई ने स्पष्ट किया कि यह भूख हड़ताल देश में हाल ही में हुए नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले के खिलाफ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर की जा रही है। इसके साथ ही, अनशन कर रहे सोनम वांगचुक जी के समर्थन में भी छात्र इस भूख हड़ताल के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए उठे गंभीर सवाल
छात्रों ने देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। ने कहा कि परीक्षाओं की गोपनीयता भंग होना और बार-बार धांधली उजागर होना देश के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बचाने और पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए देश के छात्र समुदाय को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
छात्रों से शामिल होने की अपील
इकाई पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी लोकतांत्रिक मांगों और उज्ज्वल भविष्य के अधिकार के लिए कल, 17 जुलाई को होने वाली इस सांकेतिक भूख हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। बैठक में sfi के राज्य उपाध्यक्ष रोहताश लोर प्रवेक्षक के रूप में मौजूद रहे इकाई अध्यक्ष आर्यन भांभू,इकाई सचिव अभिषेक ,गौरीशंकर बिजारणियां,जिला सयुक्त सचिव प्रियांशी कस्वा,पूजा,रिंकी ,लवली,अंकित,सोमवीर आदि मौजूद रहे