#नागपुर के रेशमबाग मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वार्षिक विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पूरे विधि-विधान के साथ पारंपरिक शस्त्र पूजन किया।
मैदान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे और अनुशासित शारीरिक प्रदर्शन व पथ संचलन पेश किया। अपने वार्षिक संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश के वर्तमान हालात, सामाजिक समरसता, आंतरिक सुरक्षा और वैश्विक परिदृश्य पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट रहने, राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन और नागरिक शामिल हुए।
#breakingnewswala #RSS #नागपुरNews #MohanBhagwat #Vijayadashami #Nagpur #ShastraPuja #HindiNews #BNWTV