प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
=======
पांवटा साहिब : राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभोज के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस’ विषय पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और दोनों के बीच संबंध को समझाना था।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक सुरजीत पुंडीर ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग के महत्व को समझाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितु पंत, सह-आचार्य प्रो. टी.एस. चौहान, डॉ. के.आर. तोमर, प्रो. सुनील शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।
Ronhat, Sirmaur | Oct 22, 2026