Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह हिर्रवाह रिवर फ्रंट में संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें जल पुरस्कार से सम्मानित सिंगरौली: प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तीन माह तक संचालित विभिन्न गतिविधियों का समापन समारोह मंगलवार को हिर्रवाह रिवर फ्रंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रानी अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल,कलेक्टर गौरव बेनल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 30 मार्च 2026 को किया गया था, जिसका समापन 30 जून को हुआ। अभियान के दौरान जिलेभर में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। नदी-नालों, तालाबों एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया।समापन समारोह में विधायक श्री राम निवास शाह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक सहभागिता से ही यह अभियान सफल हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशभर में जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से पर्यावरण संरक्षण के लिए “मां के नाम एक पेड़” लगाने का आह्वान भी किया। महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा नगर निगम द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान ने समाज में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न की है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही जल स्रोतों का संरक्षण संभव है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री गौरव बेनल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुसार जिले में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय एवं अभिनव कार्य किए गए हैं। कलेक्टर ने किसानों से अपने खेतों में जल संरक्षण की व्यवस्थाएं विकसित करने तथा प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने आमजन को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, पंच-सरपंचों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य सहभागी संस्थाओं को “जल पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद के समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Singrauli, Singrauli | Jun 30, 2026