#सेना में #लेफ्टिनेंट बने #दड़माली गांव के #सौरभ रावत
#जब गांव पहुंचे तो #ग्रामीणों ने #फूल-मालाओं से किया स्वागत
#टिहरी। #टिहरी जनपद #थौलधार ब्लॉक के #दड़माली गांव निवासी #सौरभ रावत सेना में लेफ्टिनेंट बने। वे जब पहली बार अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
#सौरभ रावत ने #सेना में अधिकारी बनकर अपने परिवार के साथ-साथ टिहरी जनपद का भी मान बढ़ाया। सौरभ के पिता प्यार सिंह रावत सरकारी चालक हैं, जबकि माता शांति देवी सीएचसी चिन्यालीसौड़ में वार्ड सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से #सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और उसके बाद चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में नौ माह और आईएमए देहरादून में तीन माह का प्रशिक्षण लिया।