मिर्जापुर से लापता चार युवतियों का मुंबई जाने का मिला सुराग, ट्रेन में चढ़ने का CCTV वीडियो सामने आने की खबर
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव की चार लापता युवतियों के मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवतियों का लोकेशन मुंबई की ओर मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, मुंबई जाने वाली ट्रेन में चारों के चढ़ने का CCTV वीडियो सामने आने की भी खबर है।
10 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे कैलहट बाजार से चारों युवतियों के लापता होने के बाद परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इस नए सुराग के बाद मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
#Mirzapur #Chunar #MissingGirls #Mumbai #CCTVFootage #कैलहट #जलालपुर_माफी #लापता_युवतियां #TodayMirzapurNews