
नशीला पदार्थ रखने के पांच आरोपी गिरफ्तार, 9.62 ग्राम हेरोइन बरामद ।
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी देवीलाल वासी गउचरान्द पेहवा, विकास वासी भठमाजरा, कमल वासी गउचरान्द पेहवा, हर्षदीप वासी गउचरान गांधी नगर कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व एक अन्य आरोपी को गिरफतार करके उनके कब्ज़ा से 9.62 ग्राम हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 28 सितम्बर 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, बलदेव कुमार, मुख्य सिपाही नसीब सिंह व गाड़ी चालक सिपाही प्रदीप कुमार बस अड्डा भेरियां पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि देवीलाल वासी गउचरान्द पेहवा ऑटो (थ्री व्हीलर) चलाता है तथा हैरोईन बेचने काम करता है। जो आज भी देवीलाल अपने 4/5 साथियों के साथ अपने ऑटो में नरवाना जिला जींद से हैरोईन लेकर आया है। देवी लाल अपने साथियों को साथ लेकर डेरा फतेह सिंह के पास अपना थ्री व्हीलर नंबर एचआर-65-बी-8045 रोककर हेरोइन बेचने के लिये खडा है। अगर अभी डेरा फतेह सिंह के पास रेड की जाए तो देवी लाल अपने श्री व्हीलर में अपने साथियो सहित काबू आ सकता है और उनसे काफी मात्रा में हेरोइन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम डेरा फतेह सिंह के पास पहुंचा जहां पर चौक से थोडा आगे थ्री व्हीलर नंबर एचआर-65-बी-8045 खडा मिला। पुलिस टीम ने थ्री व्हीलर में बैठे नौजवान व्यक्तियों को नीचे उतारकर नाम पता पूछा। जिहोने अपना नाम देवीलाल वासी गउचरान्द पेहवा, विकास वासी भठमाजरा, कमल वासी गउचरान्द पेहवा, हर्षदीप वासी गउचरान गांधी नगर कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व एक अन्य ने जिला कुरुक्षेत्र वासी बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों व थ्रीव्हीलर की तलाशी लेने पर थ्री व्हीलर से 9.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।