
*गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 01.09.2026 से 30.09.2026 के दौरान यातायात नियमों की पालना कराने के उद्देश्य से ड्रिंक एंड ड्राईव करने वाले 1497 वाहन चालकों के किए चालान, 28 वाहन को किया इंपाउंड।*
`गुरुग्राम: 04 अक्टूबर 2026`
▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2026 से 30.09.2026 के दौरान विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राईव) वाले वाहन चालकों के नियमानुसार चालान किए गए।
▪️इस अभियान को सफल बनाने यातायात पुलिस की, विभिन्न टीमों का गठन करके उनको चिन्हित स्थानों पर विशेष आदेश/निर्देश देकर तैनाती की गई। जिसमें पुलिस टीमों द्वारा नाका लगाकर चैकिंग करते हुए कुल 1497 वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राईव करते हुए मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनके चालान किए गए व 28 वाहन को इंपाउंड किया गया। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालको का चालान के दौरान लाइसेंस भी 03 महीने के लिए सस्पेंड किया जाता है। इस 03 महीने की अवधी के दौरान वो चालक किसी भी वाहन को नही चला सकता।
▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राईव करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसना तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराते हुए यातायात का संचालन व्यवस्थित तथा सुरक्षित करना है।
▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस आप सभी से अपील करती है कि यातायात के सभी नियमों की पालना करें व किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन ना चलाए। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर रात के समय विशेष नाके लगाकर वाहनों को चैक किया जाता है और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको/मालिकों के नियमानुसार चालान किए जाते है। गुरुग्राम यातायात पुलिस के द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
Uklana, Hissar | Oct 4, 2026