Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

समग्र विकास परियोजना के तहत 10 मुसहर एवं दलित बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बच्चों सहित वृद्धों की हो रही जांच। बगहा/भैरोगंज। समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित समग्र विकास परियोजना के अंतर्गत परियोजना के लक्षित 10 मुसहर एवं दलित बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 3 से 5 वर्ष, 6 से 14 वर्ष तथा 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के साथ-साथ वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। परियोजना प्रबंधन के अनुसार बदलते मौसम के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। प्रत्येक गांव में दर्जनों बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिल रही है। परियोजना प्रबंधक नदीम अहमद के अथक प्रयास से मेदांता हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। अस्पताल से आए पांच सदस्यीय दल में डॉ. सदा शिव पाण्डेय, अरविंद कुमार, प्रकाश कुमार, सचिन कुमार एवं सुधांशु कुमार शामिल हैं। चिकित्सकों की टीम अपना बहुमूल्य समय निकालकर गरीब एवं वंचित बच्चों तथा अन्य ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार में जुटी हुई है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में समग्र विकास परियोजना की कार्यकर्ता राधा देवी, संध्या, गुड़िया, रानी, पुनीता, धर्मेंद्र एवं अनिरुद्ध सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से दूर-दराज़ के गरीब परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

Bagaha, West Champaran | Jul 11, 2026