
दिनांक 18.07.26 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रथ रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम एवं जिला अधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय ,लखीसराय श्री पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम लखीसराय ,श्रीमती रजनी कुमारी, जिला एवं अपर न्यायाधीश लखीसराय, श्री सिद्धार्थ पांडे , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री, सबजज प्रथम श्री रंजीत कुमार सोनू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय श्री विधानंद सागर, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती शिप्रा कुमारी एवं अन्य पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डालसा कर्मी एवं पीएलबी उपस्थित रहे। सचिव श्री विधानंद सागर ने बताया कि दिनांक 18.07.26 को लगने वाले विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इसमें 138 एन आई एक्ट ( चेक बाउंस )के मामले टेकअप किए जाएंगे संबंधित पक्षकार तक सूचना पहुंचे इसके लिए प्रचार वाहन सुदूर क्षेत्र तक पहुंच कर जानकारी देंगे इसके लिए पीएलबी नियुक्त किए गए हैं।