दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक! बिना जांच देश से निकले 3 विदेशी... Air India को शो-कॉज नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक
दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन और यात्रियों की निगरानी से जुड़ी एक बड़ी चूक सामने आई है. तीन इटैलियन यात्री अमृतसर से दिल्ली पहुंचे, लेकिन यहां तय इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी किए बिना ही अपनी अगली इंटरनेशनल फ्लाइट तक पहुंच गए.
घटना क्या है?4 सितंबर 2026 को तीन इटैलियन पैसेंजर एअर इंडिया की फ्लाइट से अमृतसर से दिल्ली पहुंचे।उन्हें दिल्ली से म्यूनिख जाने वाली लुफ्थांसा की फ्लाइट पकड़नी थी।नियम के मुताबिक उन्हें अराइवल इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी थी।वे बिना इमिग्रेशन चेक और जांच के सीधे अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में सवार हो गए। [1]
सरकार की कार्रवाईनागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया CEO को समन जारी किया है।एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भेजकर 7 दिनों में जवाब मांगा गया है।गृह मंत्रालय ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
#delhi #igiairport #flight #airindia