देवघर नगर निगम क्षेत्र की जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से आज देवघर महापौर रवि राउत ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर नगर क्षेत्र के राशन उपभोक्ताओं और डीलरों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं व विसंगतियों को प्रमुखता से उपायुक्त के समक्ष रखा और त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप का अनुरोध किया।