
रामपुरा बास में 19 वर्षीय संभाग स्तरीय छात्र वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
बीकानेर संभाग के छह जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का दिया संदेश
चूरूः जिले के रामपुरा बास गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में संस्कृत शिक्षा विभाग के अधीन सत्र 2026-27 की बीकानेर संभाग स्तरीय 19 वर्षीय छात्र वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी बीकानेर संभाग, बीकानेर नत्थूराम शर्मा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समंदर सिंह राठौड़ ने की जबकि विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनीता कुमारी का सान्निध्य रहा। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर और झुंझुनूं जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपीचंद डूडी, नोडल अधिकारी सोमदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य फारूक खान, पीईईओ दुधवा मीठा, संजीव एमजीजीएस रामपुरा बास, सरपंच रणजीत श्योराण, कुंभसिंह राठौड़, पर्यवेक्षक भवानी शंकर, मुख्य निर्णायक संत कुमार शर्मा सहित गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक विद्यालय एवं आयोजन से जुड़े शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के सुचारु संचालन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सूंडा ने किया। #playgames #khelnews
#follower #nonfollowers #postoftheday
Churu, Churu | Aug 21, 2026