देहरादून से मसूरी आ रहे UPES के छात्रों की बुलेट की स्कूटी से भिड़ंत, 4 घायल
मसूरी। भट्टा फॉल क्षेत्र में रुद्राक्ष होटल के पास रविवार को स्कूटी और बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर बार्लोगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मैक्स अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, स्कूटी मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी, जबकि बुलेट देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी। रुद्राक्ष होटल के पास मोड़ पर ट्रक से पास लेने के दौरान दोनों दोपहिया वाहनों की टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी चालक विष्णु के पैर और कंधे में तथा बुलेट चालक धर पटेल के पैर और गर्दन में चोटें आईं। दोनों वाहनों पर पीछे बैठे गौरव सिंह चौहान और आदित्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
#Mussoorie #Dehradun #RoadAccident #UttarakhandNews #MussoorieNews TrafficSafety UdayUttarakhandNews