वार्ड 09 में मलेरिया नियंत्रण गतिविधि आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया टीम द्वारा श्योपुर के वार्ड क्रमांक 09 टेलीफोन एक्सचेंज के पास मलेरिया नियंत्रण गतिविधियां आयोजित की गई।
क्षेत्र में 30 लोगों की आर.डी. किट से जांच की गई। साथ ही क्षेत्र में 51 घरों का लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 2 कंटेनरों में मच्छर के लार्वा पाए गए। टीम द्वारा दोनों कंटेनरों में पाए गए लार्वा को अपनी निगरानी में नष्ट कराया गया।
इस दौरान वार्डवासियों को मलेरिया एवं डेंगू से बचाव और नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को घर एवं आसपास पानी जमा न होने देने, पानी से भरे कंटेनरों को प्रत्येक सप्ताह खाली एवं साफ करने तथा जहां पानी जमा होना अपरिहार्य हो, वहां विभागीय निर्देशानुसार नियंत्रण उपाय अपनाने की समझाइश दी गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur