
#भालू के हमले से महिला की #रामनगर में #मौत, गंभीर हालत में रामनगर अस्पताल में उपचार के लिए लाए, #जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
#ग्राम ढंगलगांव, पोस्ट ऑफिस भौंन, तहसील #धुमाकोट, ब्लॉक नैनीडांडा, में मंजू देवी, पत्नी होशियार सिंह, अपने पालतू पशुओं को चराने के लिए खेतों की ओर गई थीं।
#इसी दौरान जंगली भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में उनके शरीर से काफी रक्तस्राव हुआ और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए रामनगर रेफर किया गया । जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
#ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ, भालू और जंगली सूअर जैसे वन्यजीव लगातार दिखाई दे रहे थे। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रतिनिधि, और वन विभाग के कर्मचारियों को कई बार सूचित किया गया और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया, लेकिन आरोप है कि इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
#कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar