दिवाली की रात हरियाणा का प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है। 15 शहर गैस चैंबर में बदल गए हैं। यहां सांस लेने में भी लोगों को दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन हो रही है।
हरियाणा में दिवाली की रात 12 से 2 बजे के बीच प्रदेश के 23 शहरों में से 15 शहर ऐसे रहे, जहां एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। यानी इन शहरों में प्रदूषण का स्तर एक्यूआई की मापने की अधिकतम सीमा पर पहुंच गया। ये शहर गंभीर श्रेणी में आ गए।
दिवाली की रात से पहले जारी आंकड़ों से तुलना करें तो स्थिति में भारी गिरावट आई। पहले किसी भी शहर का एक्यूआई 400 तक नहीं पहुंचा था, जबकि रात में 15 शहरों में यह 500 पर पहुंच गया।
बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत कई शहरों की हवा बेहद जहरीली हो गई।
The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रKurukshetra University Kurukshetraश्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रBJP Punjab