⬇️पिथौरागढ़ :- बारिश का सिलसिला झमाझम जारी , पिथौरागढ़ में 56 मिमी वर्षा⬇️
पिथौरागढ़: जिले की तहसीलों में 26 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे तक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 56.0 मिमी वर्षा पिथौरागढ़ तहसील में हुई। कनालीछीना में 55.6 मिमी, देवलथल में 44.0 मिमी और धारचूला में 34.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं डीडीहाट में 28.8 मिमी, बंगापानी में 28.0 मिमी, थल में 25.0 मिमी और तेजम में 20.0 मिमी वर्षा हुई। बेरीनाग में 18.2 मिमी, मुनस्यारी में 16.4 मिमी, गंगोलीहाट में 13.0 मिमी तथा गणाई गंगोली में 11.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में मौसम बारिश वाला बना हुआ है।