बांकीपुर में हार के बाद लगता है राजद में मंथन की बजाए घमासान का दौर चालू हो गया है। पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र और शक्ति यादव एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। भाई वीरेंद्र ने यहां तक कह दिया है कि वो खामोश रहें नहीं तो वो उनकी पोल खोल देंगे।
कहां तो बांकीपुर में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल में मंथन होना था लेकिन अब दौर तो पार्टी के अंदर घमासान का शुरू हो चुका है।
आमने-सामने हैं तेजस्वी के दिग्गज विधायक भाई वीरेंद्र और राजद के बड़े प्रवक्ता शक्ति यादव। इस घमासान की वजह भी बांकीपुर उपचुनाव में हार ही है।