गिरिडीह जिले में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को नावाडीह गांव के युवाओं ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का काफिला रोक दिया. पीरटांड़-नावाडीह मोड़ से नावाडीह गांव होते हुए पालगंज सीमा तक जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर युवाओं ने नाराजगी जतायी.