42 वी खतलिंग महायात्रा इस वर्ष पहाड़ के गांधी बडोनी के गांव अखोड़ी से प्रारम्भ होगी:-
घनसाली 25 अगस्त,
42वीं ऐतिहासिक पांचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2026 पर्वतीय दलोक विकास समिति , इन्द्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच घनसाली एवं भिलंगना विकास समिति के तत्वावधान में एक सितम्बर से शुरू होकर 2सितम्बर, खतलिंग महायात्रा के जनक, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता एवं पहाड़ के गांधी पहाड़ श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी के घर गांव ग्राम अखोड़ी से प्रारम्भ होकर विभिन्न पड़ाओ से होकर खतलिंग गंगी पहुंचेगी! आप सभी सामाजिक राजनैतिक शैक्षणिक, व्यापारिक, पत्रकार, एवं पंचायत संगठनों, से अनुरोध है कि, इस महायात्रा में 2 सितम्बर को अखोड़ी पहुंच कर भव्य आयोजन शामिल होने का अनुरोध है यात्रा का उद्देश्य सम्पूर्ण भिलंगना क्षेत्र के सुन्दर धार्मिक साहसिक एवं नैसर्गिक पर्यटन विकसित किया जाना है अतः आप सभी मित्रों की उपस्थिति प्रार्थनीय है!