भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दारोगा के खिलाफ यह कार्रवाई आवेदक जीवलाल मंडल की शिकायत पर की गई है.