महंगाई के विरोध में सद्भावना सेवा मंच ने सौंपा ज्ञापन
महंगाई के लगातार बढ़ते असर के विरोध में सद्भावना सेवा मंच द्वारा ज्ञापन सौंपकर आमजन को राहत देने की मांग की गई।
ज्ञापन में खाद्य सामग्री, चीनी, सब्जियों, पेट्रोल-डीजल, दाल, तेल, गैस, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई गई। मंच ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की।
इस दौरान प्रमोद गुप्ता राजा, कुदरत उल्ला खान, वीरेंद्र गुप्ता, राज कुमार, अर्जुन सिंह अनुरागी, साजिद डल्लर नेता जी, सीमा खान, इरफान खान, रहीस खान एवं पीयूष आनंद गुप्ता सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
#सद्भावना_सेवा_मंच #महंगाई #ज्ञापन #बांदा #जनआवाज
Banda, Banda | Aug 25, 2026