रीवा में बाढ़ समेत तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं और कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के बीच मुलाकात के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला।
कांग्रेस नेता जब अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे, तो इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने सीधे कलेक्टर से ही शिकायत कर दी।
राजेंद्र शर्मा ने कहा—
“मैं जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष हूं, लेकिन फिर भी आप मेरा फोन नहीं उठाते और न ही जिले का कोई SDM फोन उठाता है।”
जिलाध्यक्ष की इस शिकायत पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने भी दो टूक जवाब दिया।
कलेक्टर ने कहा—
“मेरा मानना है कि किसी का फोन उठे न उठे, काम होना चाहिए।”
अब कलेक्टर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इस आमने-सामने वाले संवाद की चर्चा रीवा के राजनीतिक गलियारों में हो रही है।
#RewaCollector #NarendraSuryavanshi #RajendraSharma #CongressParty #VindhyaSamacharTV #MPNews