असम के जोरहाट में हुए एयरफोर्स विमान हादसे में जहानाबाद जिले के बनवरिया निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार सहित पाँच जवानों के शहीद होने की खबर अत्यंत दुखद है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को शत-शत नमन। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। राष्ट्र आपके बलिदान को सदैव याद रखेगा। 🇮🇳