
नंदा देवी यात्रा के पड़ाव पर यात्रा के दौरान छिड़ गया भयानक युद्ध! दो गाँव के लोगों के बीच तलवारबाजी के बाद महासंग्राम में कई चोटिल और गंभीर घायल!
हे मां नंदा! आखिर क्या हो रहा है इसबार आस्था पथ पर?
#नंदादेवीयात्रा #कैलाश #बड़ीजातयात्रा
18 सितंबर को ग्राम सभा सुतोल की भूमि कैलुवा विनायक एवं पातानैचोड़िया स्थान पर महासंग्राम छिड़ गया। सुतोल और कनोल के ग्रामीणों के बीच यह विवाद उपजा है जिसके बाद तलवारबाजी तक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लाठियों और धारदार हथियारों (तलवारों) से लैस होकर अचानक हमला बोल दिया।
इस घटना में लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में ग्राम सभा के उप-प्रधान, कमल सिंग, हरचन सिंह हिम्मत सिंह ,कुंदन सिंह ,हरि सिंह ,हुकम सिंह ,गोविंद सिंह ,पार सिंह, गोविंद सिंह ,गोपी ,हीरा सिंह ,कमल सिंह ,तथा पुजारी कैलुवा विनायक रंजीत सिंह शामिल है। आरोप है कि ग्राम सभा सुतोल के द्योसिंह के पुजारी एवं पंचानाम देवता के पसुवा को भी गंभीर चोट पहुँची है वहीं अन्य यात्रियों को भी पीटा गया एवं यात्रियों से छीना झपटी भी हुई जिनको अब नंदा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है वहीं गंभीर घायल को हैली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर पहुंचाया जा रहा है।