
I7 NEWS | राष्ट्रीय खबर
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP बोली— आंदोलन जारी रहेगा
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चली अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक का जीवन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी हिम्मत ने पूरे देश को प्रेरित किया है।
अभिजीत दीपके ने कहा कि भले ही सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया हो, लेकिन जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना है कि आंदोलन तब तक वापस नहीं लिया जाएगा, जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
वांगचुक ने स्वास्थ्य और संभावित तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। वहीं, आंदोलन से जुड़े संगठन ने स्पष्ट किया है कि उनका विरोध-प्रदर्शन फिलहाल जारी रहेगा।
I7 NEWS | देश की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर
#I7News #BreakingNews #SonamWangchuk #HungerStrike #JantarMantar #Protest #IndiaNews #NationalNews #StudentsProtest #Education #DharmendraPradhan #CJP #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNow #DelhiNews #IndianPolitics #I7NewsLive