री-नीट परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
--
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा री-नीट (UG) 2026, 21 जून 2026 को दोप. 02:00 से 05:15 बजे तक, जिला मुख्यालय के 02 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी, इस परीक्षा में कुल 865 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें।
अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री डी.एन.सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा संचालन हेतु शासकीय पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस / नेहरू डिग्री कालेज, बायपास रोड अशोकनगर में परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, परीक्षा नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) प्रभारी डॉ० रेणु राजेश, प्राचार्य, शासकीय पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस / नेहरू डिग्री कालेज अशोकनगर (मो.नं. 9826194936) होंगी। कंट्रोल रूम 20 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सांय 05.00 बजे तक एवं 21 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक क्रियाशील रहेगा।
#ashoknagar