Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

मकराना पुलिस ने 'फिट इंडिया मिशन' के तहत निकाली साइकिल रैली, योग कार्यक्रम से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश। ​दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री मोहम्मद शहजाद। डीडवाना कुचामन। फिट इंडिया मिशन' के तहत एवं डॉ. प्यारे लाल शिवरान पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन के प्रेरणादायी निर्देशन में रविवार प्रातः मकराना पुलिस द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनोखे नवाचार कार्यक्रम 'संडे ऑन साइकिल' एवं योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे पुलिस थाना मकराना से हुआ, जहां सीओ विक्की नागपाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने साइकिल रैली में अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह साइकिल रैली मकराना शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसके जरिए नागरिकों को नियमित व्यायाम, योग, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सकारात्मक संदेश दिया गया। साइकिल रैली के समापन के पश्चात पुलिस थाना मकराना परिसर में ही एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से योगाभ्यास किया और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बारीकी से समझा। इस दौरान उप निरीक्षक बलवीर खान, अयूब खान, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमाराम चौधरी, हेड कांस्टेबल कैलाश कुमार, महेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल सुखदेव भड़ाना, ओम प्रकाश, नंदा राम सहित भारी संख्या में पुलिस स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सीओ विक्की नागपाल ने कहा कि, "फिट इंडिया मिशन केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का एक बड़ा जनआंदोलन है। नियमित व्यायाम, योग और साइकिलिंग से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी बेहद सशक्त बनता है। पुलिस विभाग सदैव समाज को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" ​पर्यावरण और सेहत का अनूठा संगम है साइकिल: थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा कार्यक्रम के निवेदक एवं थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने मकराना वासियों से इस नवाचार से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि, "पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम स्वस्थ शरीर, साफ़ पर्यावरण और खुशहाल जीवन का एक अनूठा संगम है। रोज साइकिल चलाने से शरीर फिट रहता है, तनाव कम होता है और ऊर्जा भरपूर बनी रहती है। साथ ही, यह प्रदूषण कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। योग और व्यायाम कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ तनाव प्रबंधन में भी सहायक हैं।" कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित मकराना वासियों ने नियमित योग, साइकिलिंग और फिटनेस गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। मकराना पुलिस के इस अनूठे व सराहनीय प्रयास की पूरे क्षेत्र में काफी प्रशंसा की जा रही है।

MORE NEWS

यातायात नियमों की पालना हेतु विशेष अभियान, नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई: एसपी धर्मेंद्र सिह।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
     जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
         चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील करती है।

यातायात नियमों की पालना हेतु विशेष अभियान, नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई: एसपी धर्मेंद्र सिह। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील करती है।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 8, 2026

चित्तौड़गढ़ में डबल अभियान: एसपी धर्मेन्द्र सिंह की बड़ी चेतावनी, नियम विरुद्ध वाहन हुए निशाने पर; गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शुरू

चित्तौड़गढ़ में डबल अभियान: एसपी धर्मेन्द्र सिंह की बड़ी चेतावनी, नियम विरुद्ध वाहन हुए निशाने पर; गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शुरू

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 8, 2026

*यातायात नियमों की  पालना हेतु विशेष अभियान* 
*नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई* 

चित्तौड़गढ़, 08 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  जिला पुलिस द्वारा  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम,  एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम,  के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत निम्न प्रकार क�

*यातायात नियमों की पालना हेतु विशेष अभियान* *नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई* चित्तौड़गढ़, 08 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम, एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम, के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत निम्न प्रकार क�

Chittorgarh, Rajasthan | Jun 8, 2026