डुमरा में मृतक जनार्दन तिवारी के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल,
◆ आर्थिक सहायता देकर न्याय की मांग
रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के डुमरा गांव में मृतक जनार्दन तिवारी के परिजनों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी नौकरी और न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की।
वहीं, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने परिवार को 24 घंटे निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में पतंजलि मिश्रा, मुक्ति नारायण मिश्रा, डॉ. कृष्णानंद दुबे, मनीष चौबे, मानस रंजन, धनंजय सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, धनंजय पांडे, चंदन यादव, उपेंद्र तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
#Rohtas #Kargahar #Dumra #Congress #JusticeForJanardanTiwari #Sasaram
Sasaram, Rohtas | Oct 23, 2026