कटरा-विल्हौर हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलटी रोडवेज बस, सभी यात्री सुरक्षित
हरदोई। कटरा-विल्हौर हाईवे पर आज एक रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पहले एक ट्रक से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से चले गए। हालांकि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सवायजपुर प्रिंस कुमार तथा रूपापुर चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई, जिसके बाद ट्रक से टकराकर खाई में पलट गई।
Bilgram, Hardoi | Jul 15, 2026