
*जश्ने ईद मिलादुन्नबी का शहर में निकला जुलूस*
*देश में अमन चैन शांति की दुआ की गई*
*कमेटी ने शासन प्रशासन एवं समस्त पुलिस स्टाफ शुक्रिया अदा किया*
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार शहर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
सुबह से ही जामा मस्जिद में रौनक रही। मस्जिद को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों बच्चों ने अपने सिर पर रंग बिरंगी टोपी,साफा पहनी थी जो बहुत ही सुन्दर लग रही थी नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई।
इस मौके पर जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना सलामत हुसैन ने पैगम्बर मोहम्मद साहब साहब की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए कहा कि आपने हमेशा अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम दिया है। उनके बताए नेक रास्ते पर चले
सुबह में जुलूस जामा मस्जिद से शुरू हुआ, जो ललिता शास्त्री स्कूल, झंडा चौक, परसा तिगड्डा, पुरानी आबकारी, टैगोर वार्ड चौराहा सागर नाका शिवाजी चौक किले के सामने से होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरा। जगह-जगह फूलों से जुलूस का स्वागत किया गया। जगह जगह मिठाइयां बांटी गई कही पानी के स्टाल लगे थे सीरत कमेटी द्वारा पूरे शहर को सजाया गया इस्तकवाल गेट लगाए गए, हाथों में इस्लामी झंडे लिए लोग नात-ए-पाक पढ़ते चल रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। जुलूस में सीरत कमेटी एवं जामा मस्जिद कमेटी ने शासन,प्रशासन एवं शहर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी एवं पुलिस स्टाफ का शुक्रिया अदा किया
Khurai, Sagar | Aug 26, 2026