डीएम को फोन पर बताई पीड़ा, तुरंत अस्पताल पहुंची जांच टीम
🚨 डीएम को फोन पर बताई पीड़ा, तुरंत अस्पताल पहुंची जांच टीम
सासाराम: रौजा स्थित जनता नर्सिंग होम में इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजन के साथ कथित मारपीट की शिकायत सीधे डीएम दीपक कुमार मिश्रा से की गई। शिकायत मिलते ही डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सदर बीडीओ सौरभ कुमार को जांच का निर्देश दिया।
डीएम के निर्देश पर बीडीओ पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पीड़ित रितु देवी का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह अस्पताल परिसर से निकलकर अपनी जान बचा सके।
बीडीओ सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
👉 शिकायत पर डीएम की तत्काल पहल से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।
#Sasaram #Rohtas #DMRohtas #Hospital #Investigation #RohtasMedia
Sasaram, Rohtas | Sep 11, 2026