भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई
भोजपुर जिले के गड़हनी अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Fatehpur, Gaya | Jun 23, 2026