रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले के बीच वर्ष 2023 का एक आदेश चर्चा में आया है। आदेश के अनुसार, 7 मार्च 2023 को अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय की जांच पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. बीनू सिंह की तीन वेतनवृद्धियां रोकने और सहायक प्राध्यापक डॉ. सोनल अग्रवाल को सेवा से पृथक करने का निर्णय दर्ज था। जांच में आरोप था कि एक महिला मरीज को नियमों के विपरीत निजी अस्पताल ले जाकर प्रसव कराया गया। आदेश में 9 मार्च तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई थी।
अब 2026 में डॉ. सोनल अग्रवाल की भूमिका चर्चा में है और कल्पना मिश्रा मामले में उन्हें निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, 2023 के आदेश और मौजूदा मामले के बीच संबंध जांच के निष्कर्षों से स्पष्ट होगा।
#VindhyaSamacharTV #RewaNews #KalpanaMishra #MadhyaPradeshNews #BreakingNews