
रीवा कलेक्टर एवं एसपी ने किया आधी रात अस्पताल का निरीक्षण साथ दिवस के काटे वेतन।
विंध्या समाचार टीवी न्यूज। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने रात 10 बजे औचक निरीक्षण कर उपचार एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने इमरजेंसी सहित कई वार्डों का निरीक्षण किया और इमरजेंसी वार्ड के बाहर साफ-सफाई कमजोर मिलने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने प्रभारी डीन डॉ. मनोज इंदुरकर को प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक अटेंडर को अनुमति देने तथा सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुरक्षा प्रभारी को वार्डों में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और मरीजों से मिलने का समय निर्धारित करने को कहा।
ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में पुराने गद्दे खुले में पड़े मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और इंचार्ज का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
#VindhyaSamacharTV #RewaNews #SanjayGandhiHospital #MadhyaPradeshNews