
➡️ मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री धुर्वे 8 जुलाई को भौरा दौरे पर, छात्रावासों का करेंगे निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री मंगल सिंह धुर्वे बुधवार 8 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे बुधवार सुबह 10 बजे अपने निज निवास रामपुर रैय्यत से ग्राम भौंरा के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:40 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके के निवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वे ग्राम भौंरा का भ्रमण करेंगे तथा जनजातीय वर्ग के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोग के सदस्य विकासखंड शाहपुर अंतर्गत संचालित जनजातीय छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे सीनियर कन्या छात्रावास, सीनियर बालक छात्रावास, आदिवासी कन्या आश्रम तथा आदिवासी बालक आश्रम धार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी कार्य विभाग बैतूल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहपुर तथा संबंधित छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात शाम 6 बजे सदस्य श्री धुर्वे ग्राम भौंरा से रामपुर के लिए रवाना होंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul