
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब की विद्यालय प्रबंधन समिति का 13 जुलाई को होगा गठन
======
पांवटा साहिब : पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में 13 जुलाई, सोमवार ,समय 11:00 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति की आम बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस आम बैठक में आगामी दो शैक्षणिक वर्षों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का चुनाव होना है जिसमें विशेष तौर पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है।
यह जानकारी मुंशी राम वर्मा ,प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सचिव रमेश चौहान ने देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी का चुनाव होने के बाद दो उप समितियां का भी गठन किया जाएगा:- भवन समिति और शैक्षणिक समिति! शैक्षणिक समिति वर्ष भर के शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेगी और भवन समिति का कार्य विद्यालय में किसी भी तरह का 30 लाख तक सिविल वर्क क्रियान्वयन शक्तियां विद्यालय प्रबंध समिति के पास रखेगी। विद्यालयों के सिविल कार्यों और अन्य कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) प्रतिवर्ष होगा!विद्यालय प्रबंधन समिति सरकारी विभागों एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों के साथ मिलकर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के क्रियाकलापों को भी संपन्न करवाई गई। इस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 1000 से अधिक है इस प्रकार 20 से 25 सदस्यों की बॉडी गठित होनी है।
विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन निम्न प्रकार से किया जाएगा:- 75% माता-पिता एवं अभिभावकों में से पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन किया जाएगा। 25% सदस्यों का चयन इस प्रकार से किया जाएगा:-- एक तिहाई सदस्य स्थानीय निकाय से होंगे। एक तिहाई सदस्य स्थानीय शिक्षाविद या पूर्व विद्यार्थी, आंगनवाड़ी वर्कर आदि में से होंगे। एक तिहाई सदस्य विद्यालय के अध्यापकों में से होंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के जो 20 से 25 कुल पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन होगा ,उनमें 50% महिलाएं होंगी।पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावक इस चुनाव में भाग ले सकते हैं और सभी से अनुरोध किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में 13 जुलाई ,सोमवार ,11:00 बजे पूर्वाह्न विद्यालय पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन समिति के इस द्विवर्षीय चुनाव में भाग लेकर विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करें।
Ronhat, Sirmaur | Jul 11, 2026