पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बुधवार को उनके पैतृक गांव नदावां में धूमधाम से हो रही है। इस भव्य समारोह में वीआईपी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी अनंत सिंह की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। वहीं, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से शादी समारोह में पहुंचे। उनके आगमन को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर और साधु यादव भी समारोह में शामिल हुए। शादी में मेहमानों के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। मनोरंजन के लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसके विजेता को महिंद्रा थार देने की तैयारी है। शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से हो रही है। इस समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हो रहे हैं।