पुंडरी विधायक सतपाल जांबा की अनुशंसा पर बिजली निगम के 2 JE का ट्रांसफर करने पर दोनों जेई ने इसे रंजिश में किया गया ट्रांसफर बताया और जिस जगह तबादला किया गया, वहां जाइन करने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ा तो बिजली निगम के अन्य कर्मचारी भी इस विवाद में कूद पड़े और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक दोनों JE के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द नहीं किए जाएंगे, वे धरना खत्म नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे पूरे जिले के कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।
विधायक भी इस मामले को लेकर सख्त हो गए है। उन्होंने कहा कि जेई तानाशाही कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही नहीं चलेगी। मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा, सस्पेंड कराऊंगा। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है।
Nayab Saini Kurukshetra News कुरुक्षेत्रThe KurukshetraGurnam Singh Charuni #PundrikGoswamiJi #haryana #kaithalbreakingnews