
थाना थाटीपुर पुलिस की चोर के खिलाफ कार्यवाही
सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले पूर्व किरायेदार को थाटीपुर पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 25.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी सत्येन्द्र याज्ञिक निवासी गोपालपुरा थाना थाटीपुर ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 23.08.2026 को दोपहर के समय वह घर का ताला लगा कर बाजार चला गया था। शाम करीवन 06.00 बजे जब वह वापस घर आया तो मेरे मकान के जंगला का सरिया टूटा देखा, तो मैंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान विखरा पड़ा था। जब मैने अपने दीवान बैड में रखे बॉक्स को चेक किया तो उसमें रखे सोने की चेन, झुमकी, अंगूठी तीन चाँदी की पायल, बिछिया नही मिले, मेरे मकान में तीन माह पूर्व से किरायेदार दीपक दुबे रह रहा था। मुझे अपने किरायेदार दीपक दुबे पर संदेह है कि मेरी चोरी दीपक दुबे द्वारा की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप0क्र. 300/26 धारा 305(ए),331(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को थाना थाटीपुर के अप0क्र0 300/26 धारा 305(ए),331(3) बीएनएस में वांछित चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये।
दौराने विवेचना थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के संदही किरायेदार दीपक दुबे की तलाश की गई, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संदेही दीपक दुबे गोपालपुरा फरियादी के मकान के पास में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह घेरकर पकड़ा और नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक दुबे पुत्र पंचमलाल दुबे उम्र 27 साल निवासी नेनागढ रोड सिद्धनगर कालोनी थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना का होना बताया।
संदेही दीपक दुबे को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर चोरी गये माल में से 1.50 लाख रूपये कीमती के जेवरात बरामद किये गये हैं। आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया और पुलिस रिमाण्ड लेकर चोरी के शेष माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी:- दीपक दुबे पुत्र पंचमलाल दुबे उम्र 27 साल निवासी नेनागढ रोड सिद्धनगर कालोनी थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना
जप्त मशरूका: आरोपी के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवरात में से 1.50 लाख रूपये के जेवरात बरामद किये गये।
सराहनीय भूमिका*: थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, निरीक्षक प्रवीण शर्मा, प्रआर. शिरोमणि सिंह, प्र.आर. जितेन्द्र बरैया, आर. विजय गुर्जर, आर. अविनाश की सराहनीय भूमिका रही। #mppolice