हमीरपुर की बेटी शरण्या डोगरा भारतीय वायु सेना में डॉक्टर बनीं, प्रदेश का बढ़ाया मान
हमीरपुर: जिला हमीरपुर के सुजानपुर की शरण्या डोगरा का भारतीय वायु सेना (IAF) में डॉक्टर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि शरण्या डोगरा ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शरण्या की यह सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।मुख्यमंत्री ने शरण्या डोगरा के उज्ज्वल, सफल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाओं से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।
#HimachalNews #Hamirpur #Sujanpur #IndianAirForce #IAF #SharnyaDogra #Himachal #UTHimachal