🚨 इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🏍️ चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
📍 बकेवर, इटावा
थाना बकेवर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक, एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने बाइक चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत (19 वर्ष) पुत्र सुनील, निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👮 इटावा पुलिस की सतर्कता से अपराधी गिरफ्तार।
#EtawahPolice #Bakewar #CrimeNews #Etawah #UPPolice #DPSChannel #MohammadAsifKhan #Jaswantnagar