
*थाना जाखल पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में तीन आरोपियों को किया काबू*
*– 7.43 ग्राम हेरोइन बरामद, दो सप्लायर भी पुलिस के हत्थे चढ़े, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में*
जाखल, 16 जुलाई। थाना जाखल पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए जाखल निवासी आकाशदीप उर्फ विक्की वनीत शर्मा उर्फ टिंकू तथा टोहाना निवासी रिंकू को काबू किया है। आकाशदीप उर्फ विक्की के कब्जे से 7.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि जांच के दौरान सामने आए दोनों सप्लायर वनीत शर्मा उर्फ टिंकू तथा रिंकू को भी पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना जाखल प्रभारी पीएसआई संजय कुमार ने बताया कि 14 जुलाई की रात पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर बस अड्डा जाखल के पास मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। तलाशी के दौरान आकाशदीप उर्फ विक्की की जेब से 7.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हेरोइन तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अभियोग संख्या 95, दिनांक 15.07.2026, धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट, थाना जाखल के तहत मामला दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान हेरोइन उपलब्ध कराने वाले वनीत शर्मा उर्फ टिंकू तथा रिंकू की संलिप्तता सामने आने पर दोनों सप्लायरों को भी काबू कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।