Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा 30 जुलाई से हरिद्वार कांवड़ मेले का आगाज होने वाला है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस की कसरत जारी है. रविवार को हरिद्वार और उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग हुई. जिसमें आगामी कांवड़ मेले के सकुशल संचालन में आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरा भारी वाहनों की एंट्री, डीजे संचालन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय, प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स पर विस्तृत चर्चा की. इतना ही नहीं हाईवे और बॉर्डर का अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया. दरअसल, इस बार कांवड़ मेले में चार करोड़ से अधिक कांवड़िए आने का अनुमान है. खासकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस पर ही कांवड़ मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है. इसलिए कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से रविवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित पिनाका होटल में हरिद्वार पुलिस एवं जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अंतरराज्यीय समन्वय, बॉर्डर चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, डीजे संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन, कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सूचना आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है, अभी से ही तैयारियां की जा रही है. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस से समन्वय बनाकर कांवड़ मेले को इस बार भी सकुशल संपन्न कराया जाएगा. -अभय सिंह, एसपी सिटी- इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में एसपी ट्रैफिक हरिद्वार निशा यादव, एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर गौतम राय, सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम, सीओ ट्रैफिक हरिद्वार भूपेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा समेत हरिद्वार एवं बिजनौर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. दोनों जनपदों के अधिकारियों ने संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा भी की. बैठक के समापन पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद बिजनौर से आए अधिकारियों का गंगाजल भेंट कर विदाई की गई.

Uttarakhand, India | Jul 6, 2026

MORE NEWS