
अशोक पब्लिक स्कूल खोह में पृथक बुंदेलखंड राज्य पर हुई परिचर्चा, राजा बुंदेला ने शिक्षकों से किया संवाद
चित्रकूट। अशोक पब्लिक स्कूल, खोह में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता एवं समाजसेवी राजा बुंदेला ने विद्यालय के शिक्षकों से संवाद करते हुए पृथक बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता, क्षेत्र के विकास की संभावनाओं तथा युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
संवाद के दौरान राजा बुंदेला ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र के संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा तथा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से इस विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक गुप्ता एवं प्रधानाचार्य श्री अमित कटियार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अशोक पब्लिक स्कूल द्वारा सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सार्थक संवाद के लिए मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक गुप्ता एवं प्रधानाचार्य श्री अमित कटियार के प्रति विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
स्रोत:
अजीत सिंह
जिलाध्यक्ष, बुंदेली सेना, चित्रकूट
#Bundelkhand #RajaBundela #BundeliSena #Chitrakoot #SeparateBundelkhandState
Banda, Banda | Aug 4, 2026