समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1066,
दिनांक: 08/08/2026,
=================
दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई, 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 22.680 लीटर विदेशी शराब बरामद:-
पूर्णिया जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 22.680 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा 01 मोटरसाइकिल जब्त की गई।
कार्रवाई की गई का विवरण क्रमशः
1. 21.180 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तारी
दालकोला चेकपोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक अभियुक्त को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उसके कब्जे से 21.180 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और 01 मोटर
साइकिल को जब्त कर लिया गया। मामले में धारा 30(a)/47 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
2. 1.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तारी
दालकोला चेकपोस्ट पर ही कार्रवाई के दौरान एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में भी धारा 30(a)/47 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त -02,
बरामद विदेशी शराब:- 22.680 लीटर
जब्त वाहन: 01 मोटरसाइकिल.
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
आमजन से अपील है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल मद्यनिषेध विभाग अथवा स्थानीय पुलिस को दें और नशामुक्त पूर्णिया के निर्माण में सहयोग करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar