झांसी की अनन्या रावत ने तैराकी में लहराया परचम, गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया परिवार का मान,,
पत्रकार हेमंत गुप्ता की सुपुत्री अनन्या रावत ने जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स 2027 की अंडर-17 तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्री-स्टाइल स्विमिंग में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं बैकस्ट्रोक स्विमिंग में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अनन्या झांसी के रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इससे पहले भी अनन्या वर्ष 2026 की जिला तैराकी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही अनन्या की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने न सिर्फ परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि तैराकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी प्रतिभा और मेहनत को भी साबित किया है। Hemant Kumar Gupta (Journalist) #jhansi
Jhansi, Jhansi | Sep 6, 2026