दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के BA.LLB चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति मामले को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि उनको बताया गया है कि वैध आय प्रमाण पत्र देने के बावजूद छात्रवृत्ति आवेदन आय प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने के आधार पर निरस्त कर दिए गए है। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मामले की जांच कराने और यदि छात्रों के दावे सही पाए जाते हैं तो निरस्त छात्रवृत्ति बहाल कर भुगतान कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है। पत्र के अनुसार इससे SC, ST, OBC और EWS वर्ग के पात्र विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं।
[Gorakhpur, Khabar, News, DDU University]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #DDUGorakhpur